फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मिलावटी पनीर पर कसा शिकंजा...मशरूम की बढ़ी चमक

Sun, 30 Nov 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शादी में शाकाहारियों की पहली पसंद पनीर पर मिलावट के चलते शिकंजा कसा तो मशरूम की चमक बढ़ गई है। हालत यह है कि एक सप्ताह में ही खपत चार गुना हो गई है। मांग पूरी करने के लिए गोरखपुर से आपूर्ति हो रही है। यह बढ़त सहालग के चलते अधिक हो रही है।
विज्ञापन

जिले में नकली पनीर की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार छापा मार रहा है। भोर में भी खाद्य सुरक्षा अधिकारी जांच को निकल रहे हैं।
तीन दिन पहले गौरी बाजार में अल सुबह टीम ने डेरा डाल दिया था, जिस वजह से धंधेबाजों को अपना माल खपाने में दिक्कत हो रही है। अब पनीर की बड़ी खेप सीधे सहालग वाले घर में पहुंचाई जा रही है।
उपलब्धता कम होने और बाजार में महंगाई बढ़ने के चलते होटल, कैटरिंग संचालक और आम लोग अब विकल्प के तौर पर मशरूम की ओर रुख कर रहे हैं। पहले जहां जिले में औसतन 40 क्विंटल मशरूम की साप्ताहिक खपत दर्ज की जाती थी, वहीं अब यह बढ़कर 200 क्विंटल तक पहुंच गई है। मांग में अचानक आए इस उछाल से सप्लायरों ने गोरखपुर से प्रतिदिन अतिरिक्त खेप मंगानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें