फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि के विरोध में माकपा ने दिया धरना

Thu, 21 May 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों और नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को माकपा कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सलेमपुर को सौंपा गया। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए माकपा जिला मंत्री जयप्रकाश यादव ने कहा कि देश की जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है, ऊपर से पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में धांधली, पेपर लीक और लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ को लेकर भाजपा सरकार और एनटीए की कड़ी निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार देश की संपदाओं, जल, जंगल और जमीन को निजी हाथों में सौंप रही है। स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों के निजीकरण से गरीब और मध्यम वर्ग प्रभावित हो रहा है।
माकपा राज्य कमेटी सदस्य सतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2014 में जनता से सस्ते पेट्रोल-डीजल का वादा कर सत्ता में आई सरकार आज महंगे ईंधन से जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि उस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 108 डॉलर प्रति बैरल थी, तब पेट्रोल और डीजल सस्ते थे, लेकिन वर्तमान में कच्चे तेल के दाम लगभग समान होने के बावजूद देश में ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। धरने को रामनिवास यादव, बलिंदर मौर्य, प्रदीप भारती, सुशील यादव, शिवशंकर यादव, संजय कुमार गोंड, जावेद हाशमी, बलवीर यादव आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर परमहंस भारती, रामप्रीत चौहान और तारा देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें