सलेमपुर। माकपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम दिव्या मित्तल से मिलकर चकमार्ग संख्या-4 पर अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए ज्ञापन सौंपा।
राज्य कमेटी सदस्य सतीश कुमार के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आराजी संख्या-4 पर कब्जा कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है। छह माह से तहसील और जिला स्तर पर शिकायत की जा रही है। तहसीलदार के नेतृत्व में सीमांकन भी हो चुका है, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। इससे स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है। माकपा ने चेतावनी दी कि जल्द रास्ता खाली नहीं कराया गया तो ग्रामीणों के साथ आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान प्रेमचंद यादव, रामनिवास यादव, संजय गोंड, परमहंस भारती, बलविंदर मौर्या, बलवीर यादव आदि मौजूद रहे। संवाद