फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिकअप की टक्कर से रेलवे फाटक टूटा, लगा जाम

Sat, 09 Mar 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार......
विज्ञापन

नगर के 115 नंबर बाईपास रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। लापरवाह चालक ने शुक्रवार सुबह पिकअप की टक्कर से रेलवे फाटक तोड़ दिया। इसके चलते क्राॅसिंग के दोनों तरफ कतार में घंटों लोग जाम में परेशान रहे। शिकायत पर आरपीएफ ने अज्ञात पिकअप चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। वहीं, घंटों मशक्कत के बाद रेल मैकेनिकों ने टूटे फाटक की मरम्मत कर आवागमन शुरू कराया।
भटनी नगर के बाईपास रोड स्थित 115 नंबर रेलवे फाटक को गेटमैन ने ट्रेन आने की सूचना पर बंद किया। तभी तेज रफ्तार पिकअप चालक पहुंचा और फाटक तोड़ मौके से फरार हो गया। इसके बाद क्राॅसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जानकारी पर पहुंचे रेलकर्मी टूटे फाटक को ठीक करने लगे। करीब तीन घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद टूटे फाटक को ठीक कर आवागमन शुरू कराया गया। गेट टूटने के कारण ट्रेनों को चेन बांधकर चलाया। वहीं, रेल फाटक टूटने से घंटों लोग जाम में परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेटमैन की शिकायत पर आरपीएफ ने अज्ञात पिकअप चालक पर केस दर्ज किया है। स्टेशन अधीक्षक उपेंद्र कुमार चौबे ने बताया कि पिकअप की टक्कर से रेल फाटक टूटने की शिकायत मिली थी। अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर टूटे रेल फाटक को ठीक कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें