फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खेत में गईं बकरियां एक की फोड़ दी आंख

Fri, 01 Aug 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। क्षेत्र के नरौली भीखम के पिपरी उर्फ बंदी निवासी कुछ चरवाहे बृहस्पतिवार को बकरियां सड़क किनारे चरा रहे थे। इसी बीच गांव निवासी भूपेंद्र की तीन बकरियां धान के खेत में चली गईं। आरोप है कि खेत मालिक समेत तीन लोगों ने एक बकरी की दोनों आंख फोड़ दी और दो का पैर मारकर तोड़ दिया। इसके बाद बकरी चराने गई उ रीना देवी को अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने के लिए दौड़ा लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, पिपरी उर्फ बंदी निवासी भूपेंद्र कुमार की पत्नी रीना देवी बृहस्पतिवार को गांव की मुख्य सड़क किनारे बकरियां चराने गई थीं। उसका कहना हैकि इसी बीच तीन बकरियां चरते-चरते धान के खेत में चली गईं। आरोप है कि खेत मालिक, उनके भाई समेत तीन लोग वहां पहुंचे और अपशब्द कहते हुए बकरियों को मारने के लिए दौड़ाने लगे। एक बकरी का आंख फोड़ दी और दो बकरियों पैर तोड़ दिया। प्रभारी थानेदार सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें