छूटे स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सीनेशन आज
देवरिया। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण की तैयारी कर ली गई है। सत्रह इकाईयों पर 1793 छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज दिए जाने का लक्ष्य है। इसके लिए 20 टीमें लगाई जाएंगी। वहीं 286 कर्मियों को द्वितीय डोज दिया जाएगा। इसके लिए चार टीमें लगाई गई हैं। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे। केंद्रों पर वैक्सीन व अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध करा दी गई है।
जनपद में सोमवार को छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा। इसके लिए कार्य योजना बना ली गई है। वैक्सीनेशन के लिए अठारह केंद्रों पर बीस टीमें लगाई गई हैं। इन केंद्रों पर वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। जबकि चार टीमें 286 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज देंगी। रविवार को प्रतिरक्षण यूनिट के अपर शोध अधिकारी राकेश चंद, डीडीएम प्रमोद यादव, डाटा असिस्टेंट मुकेश मिश्र, लिपिक अखिलेश जायसवाल, वीसीसीएफ भुवनेश्वर शर्मा टीकाकरण की तैयारी में जुटे रहे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिह ने बताया कि जनपद में टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल पर 62, जिला महिला अस्पताल पर 72, सीएचसी गौरीबाजार पर 81, सलेमपुर पर 71 सहित कुल 286 हेल्थ वर्कर को वैक्सीन की द्वितीय डोज दी जाएगी। इन्हें 16 जनवरी को पहली डोज दी गई थी। इसके लिए सभी स्थानों पर एक-एक टीमें लगाई गई हैं। दूसरी तरफ 17 इकाईयों पर बीस सेशन साइट आयोजित की जाएगी, जहां बीस टीमों द्वारा 1793 वर्करो को वैक्शीन की पहली डोज दी जाएगी। इसके लिए नोडल व पर्यवेक्षण के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि टीकाकरण केंद्र पर तीन कमरे तैयार किए गए हैं। पहले कमरे में टीका लगवाने व्यक्ति का पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद दूसरे कमरे में वैक्सीन की डोज दी जाएगी। जबकि तीसरा कमरा आर्ब्जवेशन के लिए होगा। यहां टीका लगने के बाद आधे घंटे तक विश्राम करना होगा। कोई दिक्कत होने पर उसके लिए यहां चिकित्सक तैनात रहेंगे।
इन केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन
देवरिया। जनपद में सोमवार को अट्ठारह स्थानों पर टीका लगाया जाएगा। इसमें जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय, पीएचसी भाटपाररानी, भलुअनी, बैतालपुर, रामपुर कारखाना, मझगावां, महेन, भागलपुर, पथरदेवा, बनकटा, सीएचसी गौरीबाजार, रुद्रपुर, देसही देवरिया के पिपरा दौला कदम, लार, सलेमपुर, भटनी, तरकुलवा शामिल हैं।
जनपद में सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसमें 286 स्वास्थ्य कर्मियों को द्वितीय डोज तथा छूटे 1793 स्वास्थ्य कर्मियों को मापअप राउंड के तहत वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। वैक्शीनेशन की सारी तैयारी कर ली गई। इस कार्य में जुटे कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। -डॉ. आलोक पांडेय,सीएमओ