फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 टीम को मिले उपकरण, गांवों में सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 टीम को मिले उपकरण, गांवों में सर्वे शुरू
विज्ञापन

गंभीर बीमारी और कोरोना के लक्षण वालों को चिह्नित कर करनी है थर्मल स्क्रीनिंग
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जागा महकमा, खरीदे गए उपकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड-19 सर्वे के लिए इंफ्रा रेड थर्मामीटर और प्लस ऑक्सीमीटर की खरीदारी कर ली गई। स्वास्थ्य टीम ने गांवों में कोविड-19 सर्वे भी शुुरू कर दिया है। इसमें कोविड-19 के लक्षण से जुड़े मरीजों का पता करना है।
विज्ञापन

पांच जुलाई से गांवों में कोविड-19 का सर्वे स्वास्थ्य विभाग को करना था। इसमें हार्ट, बुुखार, किडनी, सांस रोगी और सर्दी, जुकाम वाले लोगों का डाटा इकट्ठा कर थर्मल स्क्रीनिंग करनी थी। थर्मल स्क्रीनिंग के लिए ग्राम स्वच्छता समिति के बजट से इंफ्रा रेड थर्मामीटर और प्लस ऑक्सीमीटर की खरीदारी करनी थी। नौ जुुलाई को डब्ल्यूएचओ और यूनीसेफ की टीम गांवों में सर्वे अभियान का हाल जानने पहुंची तो अधिकांश गांवों में सर्वे नहीं हो रहा था। टीम ने कोविड-19 के सर्वे में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हए सीएमओ को रिपोर्ट दी। सीएमओ ने पता किया तो अधिकांश गांवों में इंफ्रा रेड थर्मामीटर और प्लस ऑक्सीमीटर की खरीदारी नहीं हुई है, जबकि सेक्रेटरी और ग्राम प्रधानों ने डीपीआरओ को उपकरण खरीदने की लिखित जानकारी दे दी थी। महत्वपूर्ण अभियान में लापरवाही का मामला डीएम तक पहुंचा तो जिम्मेदारी में खलबली मच गई। इस खबर को अमर उजाला ने 10 जुलाई को गांवों में कोविड-19 का सर्वे कागज पर हुआ शीर्षक से प्रकाशित की थी। शनिवार तक सभी गांवों में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों तक उपकरण पहुुंच गए और कोविड-19 का सर्वे अभियान शुुरू हो गया। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि सभी गांवों में सर्वे शुरू हो गया है। सभी ग्राम पंचायतों ने उपकरण भी उपलब्ध करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें