फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चचेरे देवर ने महिला पर चाकू से किया हमला

Tue, 01 Sep 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कसया ढाला के पास सोमवार की सुबह एक महिला पर उसके चचेरे देवर ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला के चेहरे और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और खंभे से बांधकर पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

घायल महिला की पहचान रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी 40 वर्षीय रानी देवी पत्नी स्वर्गीय गोविंद राजभर के रूप में हुई है। आरोपी चचेरा देवर प्रह्लाद बताया गया है। घायल महिला को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि सुबह रानी देवी कसया ढाला के पास मौजूद थीं। इसी दौरान किसी बात पर चचेरे देवर से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उसन चाकू से महिला पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, रानी देवी की शादी करीब 18 वर्ष पहले हुई थी। महिला का एक बेटा अरुण और दो बेटियां निशा (8) और सलोनी (7) हैं। पति की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर वारदात के वास्तविक कारणों का पता लगा रही है। अधिकारियों के अनुसार शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें