देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित धनौती गांव में सोमवार की शाम दंपती ने पारिवारिक विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। दंपती का इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है।
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के धनौती गांव के मुस्लिम टोला निवासी मेहदी हसन (35) पुत्र सफीउल्लाह और उनकी पत्नी रेहान खातून (30) का परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर तीखा विवाद हुआ था। विवाद बढ़ते-बढ़ते मानसिक तनाव की स्थिति ऐसी बनी कि दोनों ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर निगलने के बाद दोनों की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया। चिकित्सक के अनुसार दोनों एक गंभीर स्थिति में अस्पताल लाए गए थे, लेकिन समय पर उपचार मिलने के कारण फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है और अगले 24 घंटे स्वास्थ्य की दृष्टि से अहम बताए जा रहे हैं। को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।