फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में दर्दनाक अंत: दूसरी जगह शादी तय हुई तो प्रेमी युगल ने खा लिया जहर, दोनों की गई जान

Tue, 19 May 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

मृतक विशाल सोनकर 22 वर्ष पथरदेवा कस्बे का रहने वाला था और फल बेचता था। बिहार के कटया थाना क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती की शादी चार साल पहले उसकी दुकान के पास हुई थी। विदाई में युवती के साथ उसकी छोटी बहन भी आई थी। यहीं उसकी विशाल से जान-पहचान हुई जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई।
विज्ञापन
प्रेमिका के साथ जाने देने वाले विशाल सोनकर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार साल चला प्रेम संबंध शादी के मुकाम तक नहीं पहुंचा तो प्रेमी युगल ने रविवार देर रात एक साथ जहर खा लिया। देवरिया शहर के भीमपुर गौरा चौराहे के पास दोनों अचेत हालत में मिले तो घर वाले दोनों को मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए, जहां युवती ने और देर रात गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पथरदेवा कस्बा निवासी विशाल सोनकर (22) फल बेचता था। बिहार के कटया थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी चार साल पहले उसकी दुकान के पास के ही एक घर में हुई। विदाई में युवती के साथ उसकी 20 वर्षीय छोटी बहन भी आई। उसी दौरान उसकी विशाल से जान पहचान हुई। धीरे-धीरे यह प्रेम में बदल गया।
विज्ञापन

करीब छह महीने पहले युवती के घर वालों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने उसे समझाया मगर वह विशाल से ही शादी पर अड़ गई। इस पर घरवालों ने उसकी शादी बिहार में ही कहीं तय कर दी और देवरिया कस्बे से सटे भीमपुर गौरा में एक रिश्तेदार के घर उसे रखवा दिया। युवक काे इसका पता चला तो वह यहां भी आकर उससे मिलने लगा।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश राय ने बताया कि रविवार देर रात सड़क किनारे दोनाें अचेत मिले। युगल ने ही फोन कर परिजनों को जहर खाने की सूचना दी। परिजन पहुंचे और दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां युवती ने दम तोड़ दिया। युवक को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया, जहां रात में ही उसकी भी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें