फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जमीन विवाद में घर में घुसकर दंपती को पीटा

Tue, 17 Nov 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बघौचघाट थाना क्षेत्र के मुरार छापर गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर दंपती पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में पति-पत्नी घायल हो गए। आरोपियों ने घर की दीवार भी तोड़ दी। घायल महिला का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और 12-13 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी के अनुसार,स साक्ष्य जुटाकर घटना की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें