फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से दंपती पर हमला, पत्नी का हाथ टूटा, चार पर केस दर्ज

Wed, 25 Nov 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। दुबौली गांव में पुरानी रंजिश में विवाद में दंपती पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में प्रियंका देवी के नाक और बाएं हाथ में गंभीर चोटें आई, जबकि पति कनक विश्वकर्मा भी घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने परमानंद विश्वकर्मा, नितेश विश्वकर्मा, सरोज और लालपरी पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित कनक विश्वकर्मा के अनुसार, वह पत्नी प्रियंका देवी के साथ घर पर थे। इसी दौरान विपक्षी परमानंद विश्वकर्मा, नितेश, सरोज और लालपरी बिना किसी वजह के लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर हमला करने लगे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें