फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शहरियों को दिखाया दम, देहात की प्रतिभा ने फहराया परचम

विज्ञापन
बरहज के भलुअनी स्थित अभयानंद शिक्षण संस्थान में हाईस्कूल और इंटर में उत्कृष्ट अंक पाने पर सम्मा
विज्ञापन
यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं की परीक्षा में ग्रामीण छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया जिले का मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंचनपुर। ग्रामीण परिवेश में जीवन यापन करने वाले युवाओं की प्रतिभा शहर के आबोहवा में रहने वाले युवाओं से कम नहीं है। यूपी बोर्ड परीक्षा-2023 के 10वीं और 12वीं के नतीजों में शहर की बजाय गांव के होनहारों ने अपनी प्रतिभा का परचम फहरा कर विद्यालय और जिले का नाम रौशन किया है। पथरदेवा विकास खंड के बीआरडी इंटर कॉलेज के दो छात्रों ने जिले के टॉप टेन की सूची में संयुक्त रूप से 6वीं रैंक हासिल कर इस बात को सच साबित कर दिया है कि गांवों में प्रतिभाएं हैं, जरूरत है उन्हें सही प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की। इस विद्यालय के छात्र बाबूपट्टी गांव के किसान गिरिजेश चौरसिया के बेटे अंकित चौरसिया और घुडीकुंड गांव के भीम सिंह के बेटे संजीव सिंह ने हाईस्कूल की परीक्षा में 94.83 प्रतिशत अंक हासिल किया है। दोनों अत्यंत गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इसके अलावा बेहद गरीब परिवार में जन्मे इसी विद्यालय के सिद्धि प्रताप यादव 93.5 प्रतिशत, अंशिका गौतम 93.5 प्रतिशत, आरती मद्धेशिया 93.1 प्रतिशत, प्रतीक सिंह 92.9 प्रतिशत, जाह्नवी गौतम 92 प्रतिशत, प्रियांशी पांडेय 91.6 प्रतिशत, रजिया खातून 91.3 प्रतिशत, ईशा सिंह 90.6 प्रतिशत और रिंकी गुप्ता 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर साबित किया है कि लगन और कठिन परिश्रम से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। देव नंदन इंटर कॉलेज वृक्षापट्टी की छात्रा श्रोती सिंह ने 90 प्रतिशत अंक तो हाईस्कूल की परीक्षा में पीयूष कुमार ने 95.3 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। हाईस्कूल की परीक्षा में तरकुलवा ब्लॉक के नवतप्पी इंटर कॉलेज रामपुर गढ़ की जाहिदा खातून 93.33 प्रतिशत, आंचल कुशवाहा 92.33 प्रतिशत, सुजीत जायसवाल 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें