फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गांव के बाहर मिला शख्स का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

Thu, 27 Apr 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रोते बिलखते नारायण मिश्र के परिजन।संवाद
विज्ञापन
रामपुर महुआरी गांव के पास मिली लाश,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट/पथरदेवा। रामपुर महुआरी गांव के पास बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव मिलने की जानकारी फैलते ही आसपास सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। मृतक का सिर फट गया था। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।
पुलिस के मुताबिक बहुत बेरहमी से उसे मारकर फेंक दिया गया। पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि देर शाम तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट और रक्तस्राव से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कोटवा मिश्र गांव के रहने वाले नारायण मिश्र (43 वर्ष) मांगकर जीवन-यापन करते थे। बुधवार की सुबह उनका शव रामपुर महुआवरी गांव के दक्षिण नगीना के खेत के पास मिला। उसका सिर फटा था। शरीर पर बेल्ट आदि से मारने के चोट के निशान थे। उसके परिवार में पत्नी और एक लड़का है। पन्नी पुनीता कुशीनगर में रहती है, और लड़का राजन बाहर।
विज्ञापन

पुनीता ने पुलिस को तहरीर देकर पति की हत्या की आशंका जताई है। उसका कहना है कि उसे गांव के लोगों से सूचना मिली कि उसके पति का शव रामपुर महुआबारी के दक्षिण से मिला है। उसने बताया कि जिस तरह से पति के शरीर पर चोट के निशान हैं, उससे लग रहा है कि किसी ने मारने के बाद शव फेंक दिया है।
थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि शव मिला है। चोट के कई निशान हैं। तहरीर मिली है। हर बिंदु की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें