फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शव की बेकद्री से आहत है सभासद का परिवार

Wed, 07 Oct 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बेटे को खोने का गम अभी कम भी नहीं हुआ था कि पार्थिव शरीर से सोने की चेन गायब मिलने की बात ने परिवार के जख्म और गहरे कर दिए। सुल्तानपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में जान गंवाने वाले नगर के सभासद राजन चौधरी के परिजन का आरोप है कि पोस्टमार्टम से पहले उनके गले में सोने की चेन थी। शव सौंपे जाने के बाद वह नहीं मिली। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हादसे के बाद पुलिस ने शव को एंबुलेंस से निकालकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजन के भाई विनय चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने के लिए सील किए जाने के दौरान उनके भाई के दोस्त ने मोबाइल से तस्वीर खींची थी। इसमें राजन के गले में सोने की चेन स्पष्ट दिखाई दे रही है।

विनय के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को सौंपा गया तो चेन गायब थी। हादसे में चार लोगों की मौत से परिवार पहले ही गहरे सदमे में था। ऐसे में अंतिम विदाई से पहले पार्थिव शरीर से चेन गायब मिलने की जानकारी ने परिजनों को भीतर तक झकझोर दिया।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि जांच से ही स्पष्ट होगा कि चेन कब और किन परिस्थितियों में गायब हुई। उन्होंने जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें