भाटपार रानी। नगर में नाली निर्माण के दौरान सड़क पर किए गए अतिक्रमण को आश्वासन के बाद भी प्रशासन की ओर से नहीं हटवाने के विरुद्ध बुधवार को दूसरी बार सभासद आदित्य सिंह मोनू बेमियादी भूख हड़ताल पा बैठ गए।
इस बार उनके समर्थन में नगर पंचायत के अन्य समस्त सभासद एवं उनके प्रतिनिधि भी उतर गए हैं।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक लखना उर्फ डोमडीह में 25 अप्रैल को नाली निर्माण का कार्य सड़क पर अतिक्रमण के चलते रुक गया था। इसको लेकर सभासद आदित्य सिंह मोनू ने भूख हड़ताल शुरू कर दी थी।
दूसरे दिन तहसीलदार ने पैमाइश कराकर अतिक्रमण को चिह्नित कर दिया गया था। एक सप्ताह के आश्वासन पर उन्होंने भूख हड़ताल को समाप्त कर दिया था, मगर प्रशासन की ओर से अतिक्रमण नहीं हटवाने से नाली निर्माण का कार्य रुका हुआ है। संवाद