फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बहन से नजदीकी बर्दाश्त नहीं हुई, इसलिए दोस्त बन कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बहन से नजदीकी बर्दाश्त नहीं हुई, इसलिए दोस्त बन कर दी हत्या
विज्ञापन

- हत्या की जगह पर रविवार रात उसके मोबाइल की लोकेशन मिली, पुलिस जल्द कर सकती है खुलासा
- पुलिस की मदद से एसओजी ने आरोपी को उठाया, हालांकि पुलिस नहीं कर रही पुष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मधवापुर पंचायत के चक हिछौरा गांव के रहने वाले मो. आकिब की हत्या के खुलासे के करीब पुलिस पहुंच चुकी है। हालांकि पुलिस ने अभी इस बारे में कुछ नहीं बताया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, साए की तरह उसके साथ रहने वाले दोस्त ने ही उसकी नृशंस तरीके से हत्या की थी। इसकी प्लानिंग वह काफी पहले कर चुका था। इसलिए उसने पहले आकिब से दोस्ती बढ़ाई और फिर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि आकिब का हत्यारोपी की बहन से प्रेस प्रसंग चल रहा था। यह बात उसे पसंद नहीं थी। सही समय पर वह बदला लेने की फिराक में रहा। रविवार रात उसने आकिब को रोज की तरह गांव के बाहर बुलाया और हत्या के बाद बिहार भाग गया। सूत्रों के अनुसार पुलिस हत्यारोपी को गिरफ्तार भी कर चुकी है, लेकिन वह आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। संभवत: बुधवार को पुलिस हत्याकांड का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो जिस दोस्त पर हत्या का आरोप लग रहा है, घटना के दिन रात करीब 12 बजे तक उसके मोबाइल की लोकेशन गांव से लेकर घटनास्थल तक मिली। इसके बाद लोकेशन सलेमपुर रेलवे स्टेशन और कुछ घंटों बाद बिहार प्रांत के सिवान जिले में मिली। इसी से पुलिस को संदेह हुआ कि वह हत्याकांड में शामिल हो सकता है।
मालूम हो कि मधवापुर पंचायत के चक हिछौरा गांव निवासी मो. आकिब उर्फ डमरू की नृशंस हत्या रविवार देर रात कर दी गई थी। सोमवार सुबह गांव के बाहर सड़क पर उसका शव खून से लथपथ हालत में मिला। परिजनों के अनुसार, रात करीब 11 बजे एक फोन आने के बाद आकिब घर से निकला था। इसके बाद सलेमपुर कोतवाली, एसओजी व सर्विलांस की टीम ने जब आकिब के दोस्त के मोबाइल की टॉवर लोकेशन खंगाली तो वह रात 12 बजे तक गांव से लेकर घटनास्थल तक मौजूद मिला। उसके साथ कोई और नहीं मौजूद था। इसके बाद उसका लोकेशन सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर मिला। इसके कुछ घंटों बाद उसका लोकेशन बिहार प्रांत के सिवान जिला बताने लगा। फिलहाल पुलिस अभी चुप्पी साधे हुए है। वह हत्यारोपी दोस्त की गिरफ्तारी की भी पुष्टि नहीं कर रही है।

आकिब का आरोपी की बहन से प्रेम प्रसंग चलने की चर्चा

आकिब की हत्या में शामिल गांव के युवक से आकिब की पहले सिर्फ जान-पहचान थी। युवक के दुष्कर्म के एक मामले में जेल जाने के बाद आकिब की उसकी बहन से नजदीकी बढ़ गई। युवक जब जमानत पर बाहर आया तब उसे बहन और आकिब की नजदीकियों का पता चला तो वह काफी गुस्सा हुआ। हालांकि उसने यह जाहिर नहीं किया। इसके बाद उसने आकिब से दोस्ती और बढ़ा ली। वह आकिब के साथ हर समय साए की तरह रहने लगा। आकिब के पिता कई बार उसके साथ न रहने व दूरी बनाने की बात कह चुके थे। परंतु आकिब सबकी बात को अनसुना कर देता। उसे बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि साए की तरह साथ रहने वाला उसका दोस्त ही उसकी हत्या कर देगा।
विज्ञापन

-
सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर हाथ-पैर धुलते दिखा था आरोपी
आकिब के हत्यारोपी का टॉवर लोकेशन रात के करीब 12 बजे तक घटनास्थल पर दिखा था। इसके बाद उसका लोकेशन रेलवे स्टेशन पर मिला। बताया जा रहा है कि उसे स्टेशन पर हाथ-पैर धुलते देखा गया था। इसके बाद वह वहां से निकल गया। इसके बाद उसके मोबाइल की लोकेशन बिहार प्रांत के सिवान जिला में मिली। लोकेशन पता चलने के बाद सलेमपुर कोतवाली के साथ एसओजी व सर्विलांस की टीम उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में लग गई। सर्विलांस की तरफ से सफलता मिलने पर एसओजी ने पुलिस की मदद से आरोपी को उठा लिया है। हालांकि पुलिस गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है।

कोट
आकिब हत्याकांड के खुलासे तक पुलिस पहुंच चुकी है। अभी पुलिस छापेमारी व जांच में लगी है। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
दीपक शुक्ला, सीओ, सलेमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें