देसही देवरिया। रामपुर हिरामन गांव के सुरेंद्र गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर विदेश भेजने के नाम पर ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि बैजनाथपुर गांव का एक युवक ने उनके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर पासपोर्ट और 70 हजार रुपये ले लिए। काफी हीलाहवाली के बाद उसने टिकट और वीजा दिया, लेकिन वह फर्जी निकला। दो बार और टिकट व वीजा दिया। वह भी फर्जी निकला। जब पासपोर्ट और रुपये वापस मांगने पर जानमाल की धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद