फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरकारी दफ्तरों में चरम पर है भ्रष्टाचार, बिना रिश्वत नहीं हो रही सुनवाई

Fri, 09 Jan 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कपरवार। स्थानीय चौराहे पर बृहस्पतिवार को विधान परिषद नेता विपक्ष लालबहादुर के आगमन पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया। वह रामजानकी मार्ग से कपरवार के रास्ते गंतव्य को जा रहे थे।
विज्ञापन

विधान परिषद नेता प्रतिपक्ष लालबहादुर यादव के कपरवार के रास्ते जाने की जानकारी होने पर समाजवादी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हो गया। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
नेता प्रतिपक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार भले जीरो टेलरेंस की कवायद कर रही है। लेकिन हकीकत कुछ और ही है। सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना रिश्वत दिए किसी की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मौके पर अर्जुन सिंह, डॉ. अजय प्रताप यादव, राधारमण तिवारी, सुधाकर चौरसिया, कमलेश सिंह, अनिल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें