सलेमपुर। राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने बिजली निगम के एक जेई पर गंभीर आरोप लगाते हुए शासन को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि आरोपी जेई की शिकायत मिल रही है कि वह वसूली के साथ सरकार के विरोध में काम कर रहा है। इससे हड़कंप मचा हुआ है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच हरैया के लोगों ने राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम को पत्र देकर नगर क्षेत्र में तैनात जेई उमेश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। संवाद