बरहज के कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु पर गायब जाली
कपरवार। राप्ती नदी तट स्थित उग्रसेन पुल के रेलिंग से चोर तीन जाली काटकर ले गए हैं। जानकारी होने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि खुदकुशी प्वाइंट बने पुल पर डीएम के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी की ओर से रेलिंग के दोनों तरफ लोहे की जाली लगवाई गई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात में चोरों ने पुल पर लगी लोहे की तीन मोटी जाली काटकर ले गए। जानकारी होने पर पुल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों का कहना है कि गोरखपुर जनपद सीमा से सटे होने के कारण पुल के दोनों तरफ पुलिस चौकी स्थापित की गई है। बरहज के इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। संवाद