फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: कोरोना ने दे दिया रोडवेज को झटका, घटा दी आय

Sat, 21 Mar 2020 12:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
विज्ञापन
यात्रियों के इंतजार में देवरिया डिपो में खड़ी बसें। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन

कोरोना वायरस के डर से लोग भी यात्रा करने से परहेज करने लगे हैं। बसों में भी कम संख्या में ही यात्री चल रहे हैं। दिल्ली, कानपुर जाने वाली बसों को यात्रियों के आने का इंतजार है। दोपहर में गोरखपुर जाने वाले बसों में भी यात्रियों का अभाव अभी से दिखने लगा है। इसका सीधा असर रोडवेज की आय पर पड़ रहा है। प्रतिदिन 22 से 24 लाख रुपये आय वाले डिपो की आमदनी एक सप्ताह से 17 से 18 लाख के बीच ही आ रही है।

विज्ञापन


देवरिया डिपो में वर्तमान में 73 निगम की एवं 127 अनुबंधित बसों का संचालन हो रहा है। होली के बाद रोडवेज की आय में थोड़ा इजाफा हुआ था, लेकिन इसके बाद से लगातार डिपो की आय गिर रही है। इसे लेकर अधिकारी लगातार परेशान हैं। उधर यात्रा के दौरान यात्री मॉस्क एवं सेनेटाइजर का प्रयोग कर रहे हैं।

हालांकि कई बसों में खासकर अनुबंधित बसों में गंदी सीटें यात्रा का जायका खराब कर रही हैं। कई बसों में टूटी सीटें भी यात्रियों का मूड खराब कर रही हैं। 15 दिन पहले जहां प्रतिदिन औसतन 28 हजार यात्री डिपो की बसों में यात्रा कर रहे थे, वहीं अब यह घटकर 24 हजार पर आ गया है। एआरएम ओम कुमार मिश्र ने बताया कि कोरोना वायरस के डर से यात्री बसों में कम संख्या में यात्रा कर रहे हैं। इससे आय पर सीधा असर पड़ा है।
विज्ञापन


बीतें आठ दिनों में घटती जा रही आय
12 मार्च को देवरिया डिपो की बसों ने 17.26 लाख, 13 मार्च को 19 लाख, 14 मार्च को 19.5 लाख, 15 मार्च को 18 लाख, 16 मार्च को 19 लाख, 17 मार्च को 18.75 लाख, 18 मार्च को 18 लाख, 19 मार्च को 17.68 लाख की आय अर्जित की है। होली के दौरान डिपो की आय 28 लाख के करीब पहुंच गई थी। उधर यात्रियों की कमी से अधिकारियों को उच्चाधिकारियों की डांट का भय सताने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें