कोरोना मरीजों को मिली दो महत्वपूर्ण जांच की सुविधा
देवरिया। जिला चिकित्सालय के पैथोलाजी में कोरोना मरीजों के लिए दो महत्वपूूर्ण जांच की सुविधा मिली है। इसमें सीरम लैक्ट्रेट डीहाइड्रोजिनेट तथा सीरम फेरिटिन जांच शामिल है। अब मरीजों को जांच कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस जांच की सुविधा मिलना एक बड़ी उपलब्धि है।
सीरम लैक्ट्रेट डीहाइड्रोजिनेट जांच मरीजों के हृदय से संबंधित है, जबकि फेरिटिन जांच से आक्सीजन लेबल के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मिलेगी। यह जांच नि:शुल्क होगी। यह सुविधा अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिल सकेगी। इसमें मरीज के ब्लड का नमूना लिया जाएगा और पैथोलॉजी में मशीन से उसकी जांच की जाएगी। निजी पैथोलॉजी में यह जांच अधिक कीमत पर होती है।
पैथोलॉजी में इन जांचों की है सुविधा
जिला चिकित्सालय स्थित पैथोलॉजी में शुगर, टीबी, एलएफटी, केएफटी, लिक्वीड प्रोफाइल, हेपेटाइटिस बी, सी, मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू, चिकनगुनिया, यूरीन, कालाजार, थायराइड सहित अन्य महत्वपूर्ण जांच की सुविधा है।
........
जिला चिकित्सालय के पैथोलॉजी में सीएमएस डॉ. आनंद मोहन वर्मा के प्रयास से सीरम लैक्ट्रेट डीहाइड्रोजिनेट तथा सीरम फेरिटिन जांच की सुविधा मिल गई है। यह जनपद के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की नि:शुल्क जांच होगी। इस जांच के लिए अब तक मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यहां अधिकांश महत्वपूर्ण जांच की सुविधा है। हर दिन ढाई से तीन सौ मरीजों की लगभग एक हजार जांच होती है।
घनश्याम मिश्र
सीनियर लैब टेक्नीशियन