कोरोना के चार संदिग्ध मिले, ग्रामीणों में दहशत
देवरिया। जिला अस्पताल के आसोलेशन वार्ड में चार संदिग्ध कोरोना प्रभावित युवक को भर्ती किया गया है। चारों कतर से आना बताए जाते हैं। जिस फ्लाइट से दिल्ली आए हैं उस फ्लाइट में एक कोरोना का मरीज मिलने के बाद इन्हें भर्ती किया गया है। इसको लेकर गांव में दहशत है।
लार ब्लॉक के एक गांव का रहने वाला 32 वर्षीय युवक कतर रहता था। 19 मार्च को घर आया था, जिस हवाई जहाज में युवक था, बताया जाता हैं कि उसमें बलिया जिले का भी एक युवक सवार था। बलिया के युवक को कोरोना का पॉजिटिव रिपोर्ट आया है। इस संदेह में लार ब्लाक के दो युवक को भी पुलिस की मदद से डॉक्टरों की टीम मंगलवार देर शाम को घर से कड़ी सुरक्षा के बीच ले गई। इसके अलावा अन्य भलुअनी और भाटपाररानी इलाके के रहने वाले है। इनके घर वालों को भी लोगों से दूरी बनाकर रहने का निर्देश दिया गया है। इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि भर्ती किए गए चारों युवक कतर से आये हैं। संदेह के आधार पर इन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज जांच के लिए सैंपल लेकर भेजा जा रहा है।
नीचे वाली खबर नहीं लगानी है---
चार नामजद, कई अज्ञात के खिलाफ केस
देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने चार नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। चारों दुकानदार बिना अनुमति के दुकान खोलकर भीड़ लगाए थे।