फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : एक संक्रमित मिला

Mon, 24 Apr 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- जनपद में एक्टिव केस की संख्या हुई 18
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड संक्रमण फैल रहा है। हर रोज संक्रमित मिल रहे हैं। सोमवार को कोरोना का एक पॉजिटिव केस मिला। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 18 हो गई है। सभी का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। वहीं होम आइसोलेशन का एक मरीज स्वस्थ हुआ है। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं।
कोरोना संक्रमण पांव पसार रहा है। मरीज मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही कोविड प्रोटोकाल का पालन करने को कहा जा रहा है, लेकिन लोग सजग नहीं हो रहे हैं। बिना मास्क के घर से निकल रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी की जा रही है। यही हाल रहा तो दिक्कत हो सकती है। सोमवार को आई रिपोर्ट में शहर के एक मोहल्ले की महिला लखनऊ में रहती है। वहां तबीयत खराब होने पर अस्पताल पहुंची। जांच कराने पर संक्रमित मिली। वह होम आइसोलेशन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड को लेकर सर्तकता बरती जा रही है। जांच बढ़ाई गई है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जनपद की एक महिला पॉजिटिव मिली है, लेकिन वह कई साल से लखनऊ में रहती हैं। इनकोलेकर एक्टिव केस 18 हो गए हैं। सभी पॉजिटिव होम आइसोलेशन में हैं। उनकी निगरानी की जा रही है।
डॉ. राजेश कुमार झा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें