फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेड़ से टकराया बेकाबू ट्रेलर, चालक सहित तीन गंभीर

Mon, 24 Apr 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज के गड़ेर स्थित परसियां अजमेर के निकट हादसे में घायलों को बाहर निकालते लोग और पुलिस संवाद
विज्ञापन
भोर में नीलगाय के सामने आ जाने से हुआ हादसा, साढ़े तीन घंटे बाद घायलों को ट्रेलर से निकाला जा सका बाहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गड़ेर। क्षेत्र के बरहज-देवरिया मार्ग पर परसियां अजमेर चौराहा के निकट
सोमवार की भोर में एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराया। इससे ट्रेलर में सवार चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की वजह लोग अचानक सामने नीलगाय आ जाना बता रहे हैं।
भोर में करीब साढ़े तीन बजे देवरिया से बरहज की ओर एक ट्रेलर जा रहा था। इसी बीच परसियां अजमेर गांव के निकट अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। तेज आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से काफी मशक्कत और गैस कटर के जरिए ट्रेलर काटा। तब जाकर करीब तीन घंटे बाद ट्रेलर में फंसे घायलों को बाहर निकाला जा सका। हादसे में तमकुहीराज के लतवाजीत गांव निवासी और चालक राजेश कुशवाहा, बिहार के कटया बाजार के मिश्रौली निवासी और खलासी मुन्ना कुशवाहा, जबकि जौनपुर के रामपुर निवासी मोहम्मद नबी बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को 108 नंबर सेवा से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इंस्पेक्टर भलुअनी बीबी राजभर ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। अचानक सामने नीलगाय आ जाने से हादसा होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट में-
तीन घंटे तक जाम रहा देवरिया-बरहज मार्ग
गड़ेर। भलुअनी थाना क्षेत्र के परसियां अजमेर गांव के निकट ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इससे सड़क पर तीन घंटे से अधिक जाम लग गया। गाड़ी को गैस कटर से काटने के बाद जेसीबी से उसे सड़क से हटाया गया, तब जाम खत्म हुआ। इससे करीब साढ़े तीन घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। भोर में ट्रेलर में फंसे घायलों को बाहर निकलवाने में मदद करने पर गांव के रामू प्रसाद को पुलिस ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें