फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण में कमी, एक व्यक्ति की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण में कमी, एक व्यक्ति की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है, लेकिन शनिवार को आई रिपोर्ट में जहां एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। जनपद में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 20174 हो चुकी है, जबकि 19928 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 28 है। होम आइसोलेशन में सात लोगों का इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 218 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित कोविड अस्पताल एल-2 तथा निजी अस्पताल में भर्ती एक मरीज नहीं है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए टीमें लगाई गई हैं। गांवों में जांच तेजी से कराई जा रही है। संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आई है। मरीजों के इलाज के समुचित इंतजाम किए गए हैं। जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग तथा निजी अस्पताल आस्था, सावित्री हास्पिटल, स्टार न्यूरो व वेदांक में एक भी मरीज नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण कम होने के बावजूद सतर्कता व सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने तथा वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन

6065 लोगों को लगा कोरोना का टीका
देवरिया। जनपद में टीकाकरण कार्य काफी धीमा रहा। शनिवार को मात्र 41 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ रही, लेकिन अधिकांश केंद्र बंद होने से लोग निराशन होकर लौट गए। लक्ष्य 5860 के सापेेक्ष 6065 लोगों का कोविड टीकाकरण हुआ। इन केंद्रों पर 3757 युवाओं, 318 बुजुर्गों, 45 वर्ष से ऊपर के 737 लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 1253 लोगों को द्वितीय डोज दी गई। जिला अस्पताल सहित कई केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ रही। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह बताया कि जनपद में टीकाकरण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें