फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : एक महिला संक्रमित मिली

Mon, 08 May 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक्टिव केस की संख्या हुई चार, दो लोग हुए स्वस्थ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड संक्रमण कम हुआ है। पर आए दिन संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। रविवार को एक महिला पॉजिटिव मिली। इन्हें लेकर सक्रिय मरीजों की संख्या चार हो गई है। वहीं होम आइसोलेशन के दो लोग स्वस्थ हुए हैं। संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं किया जा रहा है। कोविड की रफ्तार धीमी हुई है। इसके बावजूद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही कोविड से बचाव के नियमों का पालन करने को कहा जा रहा है, लेकिन लोग सजग नहीं हो रहे हैं। बिना मास्क के भीड़भाड़ वाली जगहों पर घर से निकल रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी की जा रही है। लोग सचेत नहीं हुए तो परेशानी बढ़ सकती है। रविवार को आई रिपोर्ट में देसही देवरिया ब्लाक क्षेत्र की महिला बुखार, सर्दी, जुकाम से पीड़ित थी। वह अस्पताल में इलाज कराने पहुंची, जहां जांच होने पर संक्रमित मिली। वह होम आइसोलेशन में है।
विज्ञापन

-
कोविड के रोकथाम के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। सभी अस्पतालों पर जांच कराई जा रही है। एक पॉजिटिव केस मिला है। जिले में चार एक्टिव केस हैं। इसमें एक महिला कुशीनगर जनपद में अपनी बहन के घर होम आइसोलेशन में है। किसी को विशेष दिक्कत नहीं है और सभी होम आइसोलेशन में हैं। वहीं होम आइसोलेशन के दो लोग स्वस्थ हुए हैं। कोविड को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

डॉ. राजेश झा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें