फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : 10 लोग संक्रमित मिले

Sat, 29 Apr 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक्टिव केस की संख्या हुई 16, होम आइसोलेशन का एक मरीज ठीक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड संक्रमण थम नहीं रहा है। हर रोज संक्रमित मिल रहे हैं। शनिवार को कोविड के नए 10 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें देसही देवरिया और भलुअनी ब्लॉक क्षेत्र के चार-चार व शहर क्षेत्र के दो मरीज शामिल हैं, जिसमें पांच महिलाएं और पांच पुरुष हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 16 है। सभी होम आइसोलेशन में हैं। वहीं होम आइसोलेशन का एक मरीज स्वस्थ हुआ है। कोविड को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।
कोरोना संक्रमण कम नहीं हो रहा है। इसे लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही कोविड प्रोटोकाल का पालन करने को कहा जा रहा है। इसके बाद भी लोग लापरवाह बने हुए हैं। लोग घर से बिना मास्क के निकल रहे हैं। वहीं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। यही हाल रहा तो लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

शनिवार को आई रिपोर्ट में शहर के अलग-अलग मोहल्ले के दो युवक बुखार, सिर दर्द, सर्दी से पीड़ित थे। दोनों इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, जहां जांच में पॉजिटिव मिले। वहीं विकास खंड देसही देवरिया क्षेत्र के विभिन्न गांवों के एक युवक व तीन महिलाएं बुखार, सिर दर्द, खांसी, थकान होने पर अस्पताल पहुंचीं, जहां जांच में संक्रमित मिलीं। भलुअनी ब्लाक क्षेत्र के अलग-अलग गांव की दो महिलाएं व व्यक्ति इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, जहां जांच में पॉजिटिव मिले। इसमें कोई गंभीर नहीं है। सभी का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।
विज्ञापन


कोविड को लेकर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। जांच बढ़ा दी गई है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिले में दस लोग पॉजिटिव मिले हैं। सभी की हालत ठीक है। वह होम आइसोलेशन में हैं। उनकी निगरानी की जा रही है। कांट्रैक्ट ट्रेसिंग भी कराई जा रही है। इस समय जनपद में 16 एक्टिव केस हैं। होम आइसोलेशन का एक व्यक्ति स्वस्थ हो गए है। कोरोना को लेकर घबराने की बात नहीं है। पर सावधानी बरती जरूरी है।
डॉ. राजेश कुमार झा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें