फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिनदहाड़े मंदिर के गर्भगृह से तांबे के नाग देवता चोरी

Wed, 30 Sep 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- मदनपुर के तिवारी मठिया स्थित समाधिश्वर नाथ मंदिर का मामला
विज्ञापन

- पूजा के बाद भोजन करने गए थे पुजारी, लौटे तो शिवलिंग पर स्थापित मूर्ति मिली गायब
मदनपुर। तिवारी मठिया स्थित प्रसिद्ध समाधिश्वर नाथ मंदिर में सोमवार को दिनदहाड़े गर्भगृह में स्थापित शिवलिंग के ऊपर विराजमान तांबे के नाग देवता की मूर्ति चोरी हो गई। पुजारी के मंदिर से बाहर जाने के बाद करीब एक घंटे के भीतर मूर्ति गायब होने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी सुधाकर मिश्रा ने बताया कि रोज की तरह सुबह पूजा-पाठ और आरती संपन्न कराने के बाद वह भोजन करने चले गए थे। दोपहर करीब 12 बजे मंदिर लौटे तो शिवलिंग के ऊपर स्थापित तांबे के नाग देवता नहीं मिले। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें