होली और मतगणना को लेकर पुलिस लाइंस स्थित मनोरंजन कार्यालय में जिलाधिकारी अबरार अहमद और एसपी ने बैठक की।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। विधानसभा चुुनाव की मतगणना के लिए तैयारी शुरू हो गई है। अफसरों ने मंगलवार को फिर स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात अफसरों को मुस्तैदी बरतने का निर्देश दिया। किसी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
देवरिया सदर और भाटपाररानी विधानसभा सीट के लिए मतगणना की संख्या कम होने की वजह से इन दोनों स्थानों का परिणाम आने में थोड़ा वक्त लग सकता है। विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल हुए ईवीएम को एसएसबीएल इंटर कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में रखा गया है।
अर्द्धसैनिक बल के जवान शिफ्ट वार निगरानी कर रहे हैं। डीएम अबरार अहमद मंगलवार को दोपहर तीन बजे एसएसबीएल इंटर कॉलेज पहुंचे। विधानसभा क्षेत्रवार रखे गए ईवीएम के कक्षों का जायजा लिया। मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया। उनके साथ एसपी मोहम्मद इमरान, एडीएम प्रशासन वीके दोहरे, एडीएम वित्त और राजस्व सीताराम गुप्त आदि रहे।