फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर खोई प्रतिष्ठा हासिल करेगा कोआपरेटिव बैंक

विज्ञापन
देवरिया-कसया जिला सहकारी बैंक की बैठक में मंचासीन सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व अन्य। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
‘फिर खोई प्रतिष्ठा हासिल करेगा कोआपरेटिव बैंक’
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया-कसया सहकारी बैंक लिमिटेड देवरिया की 90वां वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारिता मंत्री मुकुट विहारी वर्मा ने किया। सहकारी बैंकों को बेहतर बनाने और इसकी खोई हुई प्रतिष्ठा को पुन: हासिल करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुना करने पर जोर दे रही है। इसमें सहकारी बैंकों की भूमिका अहम होगा। 26 वर्ष के बाद ऐसा कार्यक्रम देवरिया में हो रहा है। बैंक के पास लोगों का जो भी रुपये हैं, उसका भुगतान ब्याज सहित बैंक करेगा। 100 करोड़ से अधिक रुपये जिला सहकारी बैंक का उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव (यूपीसीवी) के पास है। इसका ब्याज 6 प्रतिशत मिलता है। अधिकारियों के कहने पर उन्होंने मंच से तीन प्रतिशत ब्याज और बढ़ाकर देने का वादा किया। सहकारी चीनी मिलों पर बैंक रुपये निवेश करेगा। इस दिशा में मजबूती से कार्य हो रहा है। देवरिया और कुशीनगर जिले में उर्वरक भंडारण गोदाम का निर्माण कराया जाएगा। सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने कहा कि किसानों को खेती-बारी में काफी सहूलियत इस बैंक क जरिए मिलेगी। सरकार बैंक को मुख्य धारा में लाने के लिए कार्य कर रही है। डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि सहकारी बैंकों में जिले के लोगों को एक करोड़ से अधिक रुपये जमा हैं। बहुत जल्द बैंक वापस करेगा। इस दौरान विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष देवरिया डॉ. अंतर्यामी सिंह, पडरौना के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, अंगद तिवारी, पूर्व संचालक सतीश कुमार सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, जयप्रकश शाही, ओमप्रकाश मौर्य, विसंभर मिश्र, सुरेंद्र सिंह, डीआर रमेश बाबू गुप्ता, एआर सुरेंद्र मौर्य, लल्ल मिश्र, रवि प्रकाश सिंह, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें