फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शादी में डीजे बजाने पर विवाद, एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
 बृजनंदन की फाइल फोटो
विज्ञापन
-चचेरे भाइयों के बीच हुआ विवाद, खुशी का माहौल मातम में बदला
विज्ञापन

- थाना क्षेत्र के हरेरामपुर खास गांव की है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार। क्षेत्र के ग्राम हरेरामपुर खास में शनिवार की रात विवाह समारोह में बज रहे डीजे को लेकर चचेरे भाई आपस में भिड़ गए। एक ने दूसरे पर चाकू से वार कर दिया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। उनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। इसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
कुशीनगर के हाटा कोतवाली के करमहां से शनिवार की रात गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम हरेरामपुर खास निवासी संगम सिंह के घर बरात आई थी। देर रात डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। दो सगे पट्टीदार आपस में भिड़ गए। एक ने दूसरे पक्ष के लोगों पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे बृजनंदन उर्फ भोला सिंह (32) पुत्र रामविलास, धर्मेंद्र सिंह (29) पुत्र रामभरोसा निवासी हरेरामपुर खास गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार लाया गया, जहां दोनों की की हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान बृजनंदन सिंह उर्फ भोला की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर अंशुमन श्रीवास्तव पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घर पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें