देवरिया। अब मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी जानकारी और शिकायतों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कलेक्ट्रेट में खोले गए कंट्रोल रूम के जरिये घर बैठे ही मतदाता सूची, पहचान पत्र और अन्य निर्वाचन संबंधी सुविधाओं की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
मंगलवार को डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने फीता काटकर कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि टोल फ्री नंबर 1950 और दूरभाष नंबर 05568-220071 पर संपर्क कर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन और विलोपन संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण भी कराया जाएगा। इस दौरान एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह और एएसडीएम अखिलेश कुमार यादव मौजूद रहे। ब्यूरो