बरियारपुर। थाना क्षेत्र के गौरकोठी खास निवासी मनीष कुमार गुप्ता ने गांव के ही तीन लोगों पर घेर कर व गोल बना कर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है। मनीष कुमार गुप्ता का आरोप है कि सोमवार को गांव के नहर के तरफ गए थे। जहां पर गांव के ही अभिनव राव, वैभव राव व अरविंद राव ने घेर कर हमला कर दिया। इसी दौरान जेब में रखा 43600 रुपए निकाल लिए। मैं किसी तरह से उनके चंगुल से भाग कर अपने घर में छिप गया। इसके बाद घर पर भी तीनों 15 लोगों का गोल बना कर घर को घेर कर अपशब्द बोलने लगे। ये सभी लोग 2018 से मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज कर इनकी तलाश में जुटी हुई है। संवाद