फोटो कैप्शन - लोहे के राग से तोड़ कर स्लैब की जांच करती भाटपार रानी नगर अध्यक्ष प्रेमलता स्रोत
- फोटो : पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह कान्हा गोशाला का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए साथ में डीएम रमेश रंजन। स्रोतः प्रशासन
भाटपार रानी। भाटपाररानी की आदर्श नगर पंचायत में नाली निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग का मामला सामने आया है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता गुप्ता ने विंध्यवासिनी कॉलोनी के वार्ड नंबर 12 और 5 के बीच चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
अध्यक्ष प्रेमलता गुप्ता ने बताया कि कॉलोनीवासियों ने नाली और स्लैब निर्माण की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की थी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्लैब की मोटाई मानक 6 इंच के बजाय केवल 2 इंच थी। इसके अलावा, नाली की सफाई के लिए लगाए गए चेंबर भी स्लैब से चिपके हुए थे, जिससे उन्हें हटाने पर स्लैब टूट रहे थे।
अध्यक्ष गुप्ता ने ठेकेदार को कड़ी हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक स्लैब का निर्माण मानक के अनुरूप और उचित तरीके से नहीं होगा तब तक ठेकेदार का भुगतान नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेंबर को भी सही करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्ता, स्थानीय निवासी प्रदीप पवन गुप्ता, संजय गुप्ता, श्रीराम, राजेंद्र सहित कई नागरिक और नगर पंचायत प्रशासन के सदस्य मौजूद रहे। संवाद