फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ठेकेदार की लापरवाही ने ली मासूम की जान

Sun, 07 Apr 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बेलकुंडा गांव में शौचालय की टंकी में गिर कर मरे गंगा की फाइल फोटो
विज्ञापन
फोटो समाचार...........
विज्ञापन

- घटना के बाद जिम्मेदारों ने साध ली चुप्पी, आनन-फानन में ठेकेदार ने रखवा स्लैब
- छह माह से गांव में खोद कर छोड़ रखा है सामुदायिक शौचालय की टंकी
- बेलकुंडा गांव में गड्ढे में डूब कर मर गया मासूम, इससे पहले गड्ढे में दो बार पशु भी गिर कर हो चुके घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामलक्षन। बेलकुंडा गांव में शौचालय की टंकी के गड्ढे में डूब कर मरे मासूम की मौत पर जिम्मेदारों ने चुप्पी साध ली है। गांव में छह माह से सामुदायिक शौचालय की टंकी के लिए खोद कर छोड़े गए गड्ढे में डूब कर शनिवार को मासूम की मौत के बाद घर में मातम पसरा है। जिम्मेदार गांव में झांकने तक नहीं पहुंचे। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बनी है। रविवार को टंकी के ऊपर ठेकेदार ने आनन-फानन स्लैब रखवा दिया।
बेलकुंडा गांव में छोटे निषाद का आठ साल का बेटा गंगा निषाद अपनी मां इसरावती के साथ घर से कुछ दूरी पर खेत में गया था। बगल में निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय की टंकी के गड्ढे में डूबकर उसकी मौत हो गई। मासूम के शव को घर वालों ने मझने नाला के समीप दफन कर दिया। गांव वालों के अनुसार, जिला पंचायत की तरफ से गांव में सामुदायिक शौचालय के निर्माण का काम चल रहा है। ठेकेदार ने टंकी बनाने के लिए जेसीबी से खोदाई कराई। टंकी की दीवार का काम पूरा होने के बाद ऊपर से स्लैब खुला था। इसके बाद काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है। गड्ढे में दो बार पशु भी गिर कर घायल हो चुके हैं। बावजूद इसके कार्य पूरा नहीं हो पाया। शनिवार को मासूम की मौत ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया। मां इसरावती देवी अपने बेटे गंगा को खोकर बेहाल पड़ी हैं। पिता छोटे निषाद मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान रामभगत निषाद ने कहा कि छह माह से निर्माणाधीन शौचालय को पूरा कराने के लिए कई विभाग को सूचना दी गई। ठेकेदार गांव में टंकी का गड्ढा खोद कर गायब है। उसकी लापरवाही से मासूम की जान चली गई। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें