फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी पर ठेकेदार व जेई की लगाई क्लास

Fri, 19 Dec 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। मंगल बाजार सड़क के निर्माण में मानक की अनदेखी का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने विरोध दर्ज कराया। इसकी शिकायत सदर विधायक डाॅ. शलभ मणि त्रिपाठी से की। विधायक ने मौके पर जेई और अधिशासी अधिकारी से मानक के अनुसार निर्माण कराने को कहा।
विज्ञापन

मंगल बाजार रोड को समतल करने के बाद ठेकेदार की ओर से गिट्टी गिराई गई। 620 मीटर मार्ग के निर्माण का कार्य मंदिर के तरफ से शुरू हुआ। बृहस्पतिवार को पूर्व चेयरमैन रविंद्र जायसवाल, गोविंद जायसवाल, विरेंद्र यादव, भोलू यादव, मैनेजर कन्नौजिया, राकेश यादव, सभासद निलेश जायसवाल आदि ने मानक के विपरित निर्माण कार्य का आरोप लगाया। कार्य बंद हो गया। गौरी बाजार पहुंचे सदर विधायक से लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। विधायक ने जेई व अधिशासी अधिकारी को मौके पर बुलाकर निर्माण कार्य मानक के अनुसार कराने को कहा। इस संबंध में चेयरमैन प्रदीप मद्धेशिया ने बताया कि कुछ लोगों की शिकायत पर ठेकेदार से बात की गई। मानक के अनुसार निर्माण कार्य शुरू हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें