फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...ताकि भू पर कायम रहे हरियाली

Thu, 19 May 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
सेंट जेवियर्स स्कूल में ग्रीन डे के आयोजन पर स्कूली छात्र हरे रंग के परिधान में आए, उन्हे प्राकृतिक वस्तुएं भेंट की गई
विज्ञापन
देव‌रिया में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को सेंट जेवियर्स स्कूल में ग्रीन डे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विद्यालयों के बच्चों ने धरती को हरा भरा रखने का संदेश दिया। पूरी तरह हरे परिधान में पहुंचे बच्चों ने नाटक और प्रहसन के माध्यम से हरे पेड़ पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


उन्होंने धरती पर बढ़ रहे तापमान से होने वाले ग्रीन हाउस इफेक्ट के भयावहता को लेकर सचेत किया। प्रबंधक रौशन जायसवाल ने कहा कि छात्रों को प्राकृतिक संतुलन के बारे में जागरूक करने की आवश्यकता है।  इस दौरान छात्रों में तरबूज, खीरा आदि बांटा गया। छात्रों को पौधों की रक्षा के लिए संकल्प दिलाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य आनंद शंकर श्रीवास्तव, साक्षी तमांद, देवेश पांडेय, अहाना शर्मा, प्रशंसा, साक्षी जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें