फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुल पर पलटा कंटेनर, कसया तक लगा जाम

Fri, 01 Aug 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
हेतिमपुर राजमार्ग की एक लेन पर पलटा माल लदा कंटेनर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। महुआडीह क्षेत्र के हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की रात करीब 9:30 बजे सामान लदा कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क के बीच पलट गया। हादसा कस्बे के ठीक सामने पश्चिमी पुल पर दक्षिणी लेन पर हुआ। इससे इस मार्ग पर आवागम रात करीब 9:30 से पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान कसया तक करीब 10 किमी लंबा जाम लग गया। बृहस्पतिवार की शाम 5:30 बजे आवागमन बहाल हो पाया। जानकारी के अनुसार, कंटेनर बिहार की राजधानी पटना से सामान लादकर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की ओर जा रहा था। हेतिमपुर के पास पुल पर पहुंचते ही चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया।
हादसे से हाईवे पर अफरातफरी का माहौल बन गया। कंटेनर पलटने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर हेतिमपुर चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गए। उन्होंने हाईवे अथॉरिटी को सूचित कर क्रेन और तकनीकी सहायता मंगवाई। भुजौली गांव के पास स्थित क्रॉसिंग और हादसा स्थल से पूरब की ओर स्थित क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया तथा आवागमन को उत्तरी लेन की ओर डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम करीब 5:30 बजे तक हाईवे अथॉरिटी की टीम ने दो भारी क्रेनों की मदद से कंटेनर को सड़क से हटवाया। करीब 20 घंटे की मशक्कत के बाद सड़क से कंटेनर हटने पर यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्कूली वाहन, एंबुलेंस व व्यापारी के वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें