फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली कटौती से परेशान हुए उपभोक्ता

Tue, 03 Mar 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। जिस दिन बोर्ड परीक्षा नहीं उस दिन दिनभर बिजली गुल रह रही है। बीते दो दिनों से दिन दिनभर बिजली गायब रह रही है। निगम के कर्मचारियों से कटौती के बारे में पूछने पर कभी फाल्ट तो कभी रोस्टिंग कटौती के चलते आपूर्ति ठप रहने की बात कह रहे हैं। दिन के अलावा रात में भी कटौती जारी है। ऐसे में परीक्षार्थियों को परीक्षा की तैयारी करने में काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र खुखुंदू में चार फीडरों के माध्यम से क्षेत्र के ढाई सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति की जाती है। इधर, बोर्ड परीक्षा शुरू होने पर दिन दिनभर बिजली रह रही थी, लेकिन रविवार से लगातार दिनभर बिजली गुल रह रही है।
लोगों का कहना है कि दो दिन से बोर्ड परीक्षा संचालित नहीं हो रही है तो दिन में बिजली भी नहीं मिल रही है। सोमवार दोपहर में बैदौली फीडर अंतर्गत मंगरईची गांव में 11 हजार वोल्टेज के विद्युत तार में फाल्ट होने से काफी देर तक आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

इस संबंध में जेई सोनू प्रसाद का कहना है कि रोस्टिंग कटौती और फाल्ट होने पर ही आपूर्ति बाधित हो रही है। जितनी उपकेंद्र को बिजली मिल रही है उतनी क्षेत्र में आपूर्ति की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें