फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेतहाशा बिजली कटाैती से उपभोक्ता परेशान

Thu, 10 Sep 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। बिजली की लगातार आंख-मिचौली से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। हल्की बारिश या हवा चलने पर भी बिजली आपूर्ति में फाॅल्ट आ जाता है।
विज्ञापन

इसके चलते कई-कई घंटे तक आपूर्ति बाधित रहती है। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भटनी उपकेंद्र से नगर, देहात, बैकुंठपुर, घाटी बाजार और बलुआ अफगान फीडर को बिजली की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

किसी एक फीडर में तकनीकी खराबी आने पर संबंधित क्षेत्र में घंटों बिजली गुल रहती है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बार-बार होने वाली कटौती से घरेलू कामकाज के साथ ही दुकानदारों और छोटे कारोबारियों का काम भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से जर्जर तारों और उपकरणों की जांच कराने तथा फाॅल्ट की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि मौसम खराब होने पर कई जगह सड़क के किनारे पेड़ की टहनियां हाईटेंशन तार को छूने लगती है।
ऐसे में फाॅल्ट हो जाता है। कर्मी पेट्रोलिंग कर समस्या समाधान करते है। इस वजह से विलंब हो जाता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें