देसही देवरिया। तेज धूप और गर्मी के बीच बिजली कटौती से इमिलिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ गई हैं। ओवरलोड की वजह से हर घंटे बिजली कटौती हो रही है।
कसया डिवीजन से भी दिन और रात में कई बार मेन सप्लाई बाधित हो रही है। इसकी वजह से तीनों फीडर एक साथ नहीं चल पा रहे हैं। बिजली आने के बाद भी वोल्टेज इतना कम रह रहा है कि बिजली के उपकरण ठीक ढंग से नहीं चल पा रहे। लोगों का आरोप है कि बिजली बिल वसूली को लेकर विभाग इतना सख्त है। लेकिन, इस समस्या के समाधान के प्रति उदासीन बना हुआ है।
अवर अभियंता इरफानुल्लाह अंसारी ने बताया कि ओवरलोड की वजह से मेन सप्लाई में भी दिक्कतें आ रही हैं। इसी लिए सभी फीडर एक साथ नहीं चल पा रहे हैं।