फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चिलचिलाती धूप में खड़े उपभोक्ता फिर भी नहीं मिला पा रहा सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच रसोई गैस उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। हेतिमपुर गैस एजेंसी पर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन ग्राहक खाली सिलिंडर लेकर कतार में खड़े रहे लेकिन, वितरण नहीं हुआ। हेतिमपुर नगर पंचायत स्थित गैस एजेंसी से जुड़े गैस उपभोक्ता गैस के लिए बुकिंग कराकर अपने नंबर के अनुसार बृहस्पतिवार को एजेंसी पर खाली सिलिंडर लेकर लाइन में खड़े हुए। भूखे -प्यासे पूरी रात भी सिलिंडर की रखवाली करते रहे। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी कड़ी धूप में खड़े रहे। लेकिन, शाम तक गैस नहीं मिला। कुछ ग्राहक निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन

वहीं, भटनी दादन और पिपरा मदन गोपाल एजेंसियों पर भी यही हाल रहा। एजेंसियों पर खड़े ग्राहकों को न छांव मिल रहा न पीने को पानी। लोग हैंडपंप से निकलने वाले बदबूदार और दूषित जल पीकर प्यास बुझाने को विवश हैं।
लोगों का आरोप है कि प्रशासन की मिलीभगत से एजेंसी वाले गैस ब्लैक कर दे रहे हैं। होम डिलीवरी का जिम्मेदारों का दावा भी हवा हवाई साबित हो रहा है। शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं सुन रहे। आम लोगों की परेशानी से किसी को कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें