फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली कटौती से चार उपकेंद्रों के उपभोक्ता त्रस्त

Tue, 28 Jul 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। कड़ी धूप और प्रचंड गर्मी के बीच हो रही बिजली कटौती और लो - वोल्टेज से लोग त्रस्त हो उठे हैं। इन्वर्टर भी चार्ज नहीं हो पर रहा। लोग पूरी रात जागने को विवश हैं।
विज्ञापन

कुशीनगर के कसया डिवीजन से आने वाली 33 हजार मेन आपूर्ति रविवार की रात कई बार बाधित हुई। सप्लाई बहाल होने के बाद भी अनगिनत बार कटी। बिजली कब आई और कब गई, कुछ पता ही नहीं चल पाया। इसकी वजह से इन्वर्टर भी ठीक ढंग से चार्ज नहीं हो पा रहा। सोमवार को भी पूरे दिन बिजली आती - जाती रही। इमिलिया और पांडेयचक विद्युत उपकेंद्रों के अलावा नेरुई अमवा, चम्पापुर विद्युत उपकेंद्रों का भी यही हाल रहा। लोगों को पूरी रात जाग कर बीतानी पड़ी। दिन में भी बिजली कटौती और लो - वोल्टेज की समस्या बदस्तूर जारी रही। बिजली से चलने वाले लघु उद्योग व उपकरण नहीं चल पा रहे। स्कूल, कालेज और सरकारी कार्यालयों में भी कार्य बाधित रहा। उधर, फुलेहरा में एलटी तार टूट कर गिर गया। सूचना पर पहुंचे विद्युत निगम के कर्मचारियों ने ठीक किया।
विज्ञापन

अवर अभियंता इरफानुल्लाह अंसारी ने बताया कि ओवरलोड की दिक्कत से कटौती हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें