फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
- विकास खंड बनकटा के विद्युत उपकेंद्र बनकटिया दुबे के कई गांवों की है समस्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। विकास खंड बनकटा के विद्युत उपकेंद्र बनकटिया दुबे क्षेत्र के उपभोक्ता कई दिनों से लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके चलते यहां की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र के सोहनपुर बाजार, नोनार पांडेय, छेरिहा, रामपुर बुजुर्ग, भटही भाट, बनकटिया, पचरुखिया, प्रताप छापर, इंगुरी सराय, कारेकट, जंजीरहा, एकदंगा सहित कई गांवों के पांच लाख से ऊपर की आबादी अंधेरे में रहने को विवश है। कई गांवों में शुक्रवार से ही बिजली आपूर्ति ठप है। इन गांवों के तारकेश्वर, प्रमोद, अजय यादव, रवि कुमार, नागेंद्र यादव, रविंदर यादव ने बताया कि वे कई दिनों से लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। मात्र एक से दो घंटे भी ठीक से सप्लाई ही नहीं मिल रही है। इसे लेकर ग्राम प्रधानों ने विद्युत उपकेंद्र पर पत्रक देकर सुधार की मांग भी की थी, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। नाराज ग्रामीणों ने इसके विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी है। जेई सनी सिंह ने बताया कि लोकल फाल्ट के चलते दिक्कत आ रही है। शीघ्र ही इसे ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें