रामपुर कारखाना। स्थानीय क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत के बीच शुक्रवार को एक अजीब स्थिति तब बन गई जब होम डिलीवरी के लिए जा रही गैस सिलिंडर की गाड़ी को देखकर उपभोक्ता सिलिंडर लेने के लिए दौड़ पड़े। मामला डुमरी चौराहे के पास का है, जहां काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
बताया जाता है कि विजयश्री इंडियन गैस एजेंसी की गाड़ी शुक्रवार की सुबह होम डिलीवरी के लिए निकली थी। गाड़ी जैसे ही रामपुर कारखाना थाने के पास पहुंची, वहां मौजूद करीब दो दर्जन से अधिक उपभोक्ता गैस लेने के लिए गाड़ी की ओर दौड़ पड़े। अचानक भीड़ बढ़ता देख चालक गाड़ी को लेकर एजेंसी की ओर बढ़ने लगा, लेकिन रास्ते में डुमरी चौराहे पर उपभोक्ताओं ने गाड़ी को रोक लिया।