फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गैस सिलिंडर नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं ने जाम किया हाईवे

विज्ञापन
हाईवे जाम करते लोग।
विज्ञापन
गौरी बाजार। रसोई गैस सिलिंडर नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने बुधवार को एजेंसी के कार्यालय के सामने हंगामा किया। इसके बाद देवरिया-गोरखपुर हाईवे जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गौरी बाजार कस्बे के रामपुर चौराहे के समीप स्थित आदर्श भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ एकत्रित हो गई। सिलिंडर लेकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि बुकिंग के बाद भी सिलिंडर समय से मिल नहीं रहा।
इससे भोजन बनाने में समस्या हो रही है। इसी बात को लेकर लोगों ने गोरखपुर-देवरिया मार्ग जाम कर दिया। आधे घंटे तक सड़क जाम रहा। इस बीच वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इस संबंध में एसओ डाॅ. महेंद्र कुमार ने बताया कि सिलिंडर को लेकर लोगों ने कुछ देर के लिए जाम लगाया था। समझा बुझाकर मामला शांत किया गया।
नौवें दिन भी नहीं मिला रसोई गैस, उपभोक्ता परेशान : रामपुर बुजुर्ग। सोहनपुर स्थित गीतांजलि इंडेन ग्रामीण वितरक एजेंसी पर लगातार नौवें दिन भी गैस का वितरण नहीं होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। भोर से लाइन में लगने के बावजूद लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
रोजाना बड़ी संख्या में उपभोक्ता सुबह एजेंसी पर पहुंचकर लाइन लगाते हैं। बाद में यह जानकारी मिलती है कि गैस की गाड़ी नहीं आई है। ऐसे में लोग निराश होकर लौटने को मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें