देसही देवरिया। रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत ने शादी वाले घरों में तनाव बढ़ा दिया है।
सोमवार कोकिसी भी गैस एजेंसी पर सिलिंडर का वितरण नहीं हुआ। जिन घरों में शादी है, उनके घर के लोग अधिकारियों से आदेश कराकर एजेंसियों का चक्कर काट रहे हैं। सिलिंडर नहीं मिलने से समारोह की तैयारियों पर असर पड़ने की संभावना बढ़ गई है।
हेतिमपुर, भटनी दादन, पिपरा मदन गोपाल एजेंसियों पर सोमवार को सिलिंडर वितरण नहीं हुआ।
मौसम में बदलाव और बारिश के बीच गैस सिलिंडर नहीं मिलने से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। लकड़ी के दाम भी आसमान छूने लगे हैं।्
भाजपा नेता भुन्नर शर्मा ने बताया कि बेटे का तिलक है। 20 दिन पहले जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय में आठसिलिंडर का आवेदन किया था, इसके सापेक्ष मात्र दो सिलेंडर की ही अनुमति मिली। संवाद