देसही देवरिया। लो-वोल्टेज और ओवरलोड की समस्या से उपभोक्ताओं के साथ ही बिजली निगम के कर्मचारी भी विवश हैं। कुशीनगर के कसया डिवीजन से इमिलिया और पांडेयचक विद्युत उपकेंद्रों को आने वाली सप्लाई में सुधार होने का नाम नहीं ले रहा। दिन और रात में ओवरलोड की वजह से कसया से की बार बिजली कटौती हो रही है।
क्षेत्र के इमिलिया विद्युत उपकेंद्र पर कुशीनगर के कसया डिवीजन से आने वाली 33 हजार सप्लाई से ही पांडेयचक विद्युत उपकेंद्र को भी सप्लाई मिलती है। इमिलिया विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाए बिना पांडेयचक को भी जोड़ दिया गया। जब से जोड़ा गया तभी से दोनों उपकेंद्रों के उपभोक्ताओं की मुसीबतें बढ़ गईं। लो-वोल्टेज, कटौती, ओवरलोड से लोगों को निजात नहीं मिल रही। सभी फीडर एक साथ नहीं चल पा रहे। भीषण गर्मी और लू के बीच लोग बिलबिला उठे हैं। बिजली निगम के जिम्मेदार विवश हैं। पांडेयचक को जब तक अलग नहीं किया जाएगा परेशानी बनी रहेगी।